फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: 30 रुपये के पेट्रोल पर बवाल: पैसे मांगने पर पंप कर्मी से मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई गुंडागर्दी

शहर के टीवी टॉवर के पास स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर महज 30 रुपए के पेट्रोल को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार युवकों ने पंप कर्मी के साथ मारपीट कर दी। घटना की पूरी वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। खुरला किंगरा के पास गुरनाम गैस लाइन स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारी मनीष ने बताया कि तीन युवक बाइक पर आए और 30 रुपए का पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल भरवाने के बाद वे बिना पैसे दिए जाने लगे। जब उनसे भुगतान मांगा गया तो उन्होंने कहा कि पैसे बाद में दे देंगे। पैसे देने से इनकार करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि युवकों ने पंप कर्मी के साथ धक्का-मुक्की की और डंडों से हमला करने की कोशिश की। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक हाथ में डंडा लेकर हमला करने के लिए आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया, लेकिन आरोपी युवक बिना पैसे दिए ही फरार हो गए। घटना के बाद पंप कर्मी ने पंप मालिक को जानकारी दे दी है और पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें