जालंधर के डीएवी फ्लाईओवर पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कबीर नगर निवासी रजिंदर कुमार के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलर थे और एक बेटी के पिता थे। बताया गया कि रजिंदर कुमार रात को दवाई लेने निकले थे और घर लौटते समय डीएवी फ्लाईओवर पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। खून से लथपथ हालत में उन्हें राहगीरों और एक डिलीवरी ब्वॉय की मदद से हैगवर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।