फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में सफाई कर्मियों की हड़ताल से सड़कों पर कूड़े के ढेर, भाजपा ने सरकार को घेरा

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जालंधर शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों को जाने वाले रास्तों, मुख्य सड़कों और सरकारी दफ्तरों के आसपास गंदगी का आलम है। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर सड़क तक फैल जाने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात और त्योहारों के मौसम में बिगड़े सफाई व्यवस्था के हालात को लेकर अब राजनीतिक घमासान भी तेज हो गया है। भाजपा नेताओं ने शहर के अलग-अलग डंपिंग प्वाइंट और प्रमुख मार्गों का दौरा कर पंजाब सरकार और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। नेताओं के साथ मौजूद लोगों ने भी गंदगी और बदबू को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें