फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में चलती बोलेरो में चालक को आया साइलेंट हार्ट अटैक, एक्टिवा को मारी टक्कर

Nivedita Updated Sat, 04 Jul 2026 02:03 PM IST

जालंधर के काला सिंघा रोड पर देर रात एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब तेज रफ्तार बोलेरो चालक को अचानक साइलेंट हार्ट अटैक आने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे खड़ी एक्टिवा से जा टकराई। हादसे में एक्टिवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात रही कि उस समय उस पर कोई सवार नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पास में बैठे लोग भी बाल-बाल बच गए। हादसे के वक्त बोलेरो में सवार एक महिला मौके से फरार हो गई, जबकि चालक गाड़ी में ही बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही डिवीजन नंबर-5 पुलिस मौके पर पहुंची। चालक की गंभीर हालत देखकर पुलिस कर्मियों ने बिना देर किए उसे मौके पर ही सीपीआर दिया। एंबुलेंस समय पर न पहुंचने पर पुलिस ने इंसानियत दिखाते हुए चालक को अपनी सरकारी गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। पुलिस के अनुसार, चालक गुरु नानक कॉलोनी का रहने वाला है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें