फगवाड़ा फुटबाल अकादमी फगवाड़ा द्वारा अकादमी के प्रधान बीएस बागला की देखरेख में स्थानीय अकाल स्टेडियम में करवाये जा रहे 24वें चार दिवसीय स्व. चरणजीत सिंह बासी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन खेले गए फाईनल मुकाबले में सीआरपीएफ जालंधर की टीम ने पंजाब फुटबाल क्लब मोहाली को 1-0 से हरा कर टूर्नामेंट में जीत हासिल की। विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में ट्राफी के साथ 1 लाख रुपए नगद जबकि उप विजेता टीम को 50 हजार रुपए नगद और ट्राफी भेंट की गई।