महानगर जालंधर के एक निजी होटल में नीति आयोग की मीटिंग हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा व मोहिदंर भगत के साथ नीति आयोग के वाइस चेयरमैन सुमन बेरी, स्पोर्ट्स सेकेट्ररी पंजाब के संजीत सिंह, पंजाब के चीफ सेक्टरी एपी सिन्हा, डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब और केंद्र के अधिकारियों के साथ बैठक का मकसद स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को और आगे ले जाना है। उन्होंने बताया कि मेरठ की तर्ज पर जालंधर में सिविलर सेंटर बनाया जा रहा है।