शिव सेना अखंड भारत एवं विश्व हिंदू संघ की ओर से राम नवमी के उपलक्ष्य में आयोजित की जाने वाली शोभायात्रा का कैलेंडर फगवाड़ा के डीएसपी भारत भूषण द्वारा रिलीज किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रधान अजय मेहता ने बताया कि राम नवमी के उपलक्ष्य में शोभायात्रा 24 मार्च को स्थानीय दाना मंडी स्थित मौनी बाबा मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापिस मंदिर में पहुंच कर संपन्न होगी। डीएसपी भारत भूषण ने फगवाड़ा निवासियों को शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्रीराम का शुभ आशीर्वाद लेने की अपील भी की। इस अवसर पर सतनामपुरा थाना प्रभारी अमनप्रीत कौर भी मौजूद थीं। विश्व हिंदू संघ के जिला प्रधान रमन नेहरा ने सभी शहर वासियों से इस शोभा यात्रा में शामिल होने की अपील की। शिव शक्ति मां बगलामुखी धाम मंदिर के उपाध्यक्ष रमन शर्मा ने मार्केट कमेटियों व दुकानदारों से शोभा यात्रा का स्वागत करने तथा श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाने की अपील की। इस मौके पर शिव सेना अखंड भारत एवं विश्व हिंदू संघ के राष्ट्रीय महासचिव अनिल गोयल, विश्व हिंदू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर कौशल बब्बी, शिव सेना अखंड भारत के पंजाब इंचार्ज सतपाल रल्ल, भाजपा के ओबीसी विंग के जिला अध्यक्ष संदीप वर्मा, विश्व हिन्दू परिषद के शहरी प्रधान राजिंदर वर्मा, अमरजीत कोटरानी, बलबीर संगतपुर, राजा साहनी, प्रितपाल सिंह बावा (जर्मन), इमतोज सिंह जस्सल, राजेश वर्मा, गौरी शंकर, सोनू सांपला, हरीश गाबा, सुखविंदर सुक्खा, आदित्य शर्मा, उपिंदर मंगा, अरुण अरोड़ा, कुलदीप मीका आदि भी उपस्थित थे।