फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर के पॉश अर्बन एस्टेट में दिनदहाड़े स्नैचिंग 56 वर्षीय महिला की कान की बाली झपटी, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

शहर के पॉश अर्बन एस्टेट/गढ़ा क्षेत्र में दिनदहाड़े स्नैचिंग की वारदात ने लोगों में दहशत फैला दी। 56 वर्षीय सीता देवी घर से एक परिचित के यहां जा रही थीं, तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया। बाइक पर पीछे बैठे आरोपी ने झपट्टा मारकर उनके कान की सोने की बाली खींच ली और दोनों तेज रफ्तार से फरार हो गए। बाली इतनी जोर से खींची गई कि महिला के कान से खून बहने लगा और अस्पताल में उनके कान पर दो टांके लगाने पड़े। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दोनों आरोपियों के चेहरे स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसीपी मॉडल टाउन ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और जांच में पुलिस का सहयोग करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें