प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जालंधर में आदमपुर एयर बेस का दौरा किया। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष थमने के दो दिन बाद ही पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सिर्फ वायु योद्धाओं का हौसला ही नहीं बढ़ाया, बल्कि पड़ोसी मुल्क को सख्त संदेश भी दिया। उन्होंने यहां सिर्फ सेना के जवानों से बात ही नहीं की, बल्कि इसके जरिए पड़ोसी मुल्क के प्रोपेगैंडा को भी ध्वस्त कर दिया। पीएम मोदी ने यहां सिर्फ जवानों के साथ तस्वीरें ही नहीं खिंचवाईं, बल्कि इससे पाकिस्तान झूठ को दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया। सेना के जवानों के साथ पीएम मोदी की 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे की गूंज पड़ोसी की नींदे उड़ाने के लिए काफी हैं।