वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य में जाली बिलों के जरिए फर्जी आई.डी. बनाकर सरकार को चूना लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद टैक्स चोरी रोकने की मुहिम को और मजबूत किया गया है और उनका विभाग लगातार टैक्स चोरी करने के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। हरपाल चीमा ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान टैक्स ग्रोथ करीब 6 फीसदी थी, लेकिन उनकी सरकार आने के बाद यह ग्रोथ 13 फीसदी से ज्यादा हो गई है।