फिरोजपुर शहर के मैगजीनी गेट के अंदर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान और मंजीत पैलेस के साथ वाली गली में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही एसएसपी भूपिंद्र सिंह सिद्धू पुलिस टीम संग वारदात स्थल पर पहुंच गए हैं। एसएसपी ने कहा कि ये दोनों वारदात दोनों आरोपियों ने की है। उन्हें लीड मिली है, पुलिस टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए भेज दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।