जालंधर वेस्ट हलके में उप चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल के लगाए गए आरोप पर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार द्वारा नशे को बढ़ोतरी दी जा रही थी तो उनकी सरकार ने कार्रवाई क्यों नहीं की।चन्नी ने कहा कि हमारा मकसद जालंधर से नशा और सट्टे का कारोबार खत्म करना है। दरअसल, बीते दिन सोशल मीडिया पर लाईव होकर शीतल अंगुराल ने आप के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़े खुलासे किए थे, जिसकी आज चरणजीत चन्नी ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा उम्मीदवार की वीडियो दिखाते हुए निशाने साधे।