फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डाल नदी पार करते हैं ग्रामीण, आजादी के बाद भी नहीं मिली बुनियादी सुविधा

Sat, 18 Apr 2026 01:52 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

देश में विकास के दावों के बीच एक ऐसा गांव भी है जहां आजादी के दशकों बाद भी बुनियादी सुविधाएं लोगों से कोसों दूर हैं। करीब 200 लोगों की आबादी वाला यह गांव हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर है। गांव तक पहुंचने के लिए कोई पक्का रास्ता या पुल नहीं है, जिसके कारण ग्रामीणों को रोजाना खतरनाक तरीके से नदी पार करनी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि खेती-किसानी और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए उन्हें नदी के उस पार जाना पड़ता है। फसल काटने से लेकर बाजार जाने तक हर काम के लिए नदी पार करना उनकी मजबूरी बन गई है। बारिश के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जब नदी का जलस्तर बढ़ने से हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें