फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मकोट के गांव लोगड़ में आपसी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली

मोगा जिले के कस्बा धर्मकोट के गांव लोगड़ में बुधवार रात आपसी रंजिश के चलते एक युवक पर फायरिंग कर दी गई। घटना गांव लोगड़ में स्थित एक मोटर पर हुई। गोली युवक की जांघ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत इलाज के लिए कोट ईसे खां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल युवक की पहचान सुखबिंदर सिंह निवासी रेड़वा थाना प्रभारी धर्मकोट लक्ष्मण सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।पुलिस ने घायल युवक सुखबिंदर सिंह की बयान के आधार पर 8 नामजद और 2 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें