मोगा के विश्वकर्मा नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां खाली प्लॉट से एक नौजवान की लाश मिली। घटना वीरवार दोपहर 12 बजे की है। मृतक की पहचान सिमरजीत सिंह निवासी विश्वकर्मा नगर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसायटी मोगा के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन के सहयोग से शव को अपनी आपातकालीन गाड़ी के माध्यम से सिविल अस्पताल मोगा की मोर्चरी में रखवाया गया। संस्था के सदस्य गुरसेवक सन्यासी ने बताया समाजसेवा सोसाइटी को एक इमरजेंसी कॉल आई थी कि मोगा के विश्वकर्मा नगर में खाली पलट से एक नौजवान की लाश पड़ी है। शव को पुलिस की सहायता से मोगा सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया। वहीं इस मामले में मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान कर ली गई है। परिवार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।