पंजाब के मोगा में कोटकापुरा बाईपास पर रविवार को उस हड़कंप मच गया, जब एक युवक 70 फीट ऊंचे 66 केवी बिजली की तार वाले खंभे पर चढ़ गया। युवक को हाईटेंशन तार वाले खंभे पर लटका देख हर कोई वहां रुक गया। वहां लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस प्रशासन को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो एक टीम मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतरने के लिए कहा गया।