फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाए के गांव मोहनके उजाड़ में कुछ लोगों ने पीटकर एक नौजवान की हत्या कर दी है। मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना लगा दिया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे तब तक नौजवान का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा एफआईआर में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। इस मौके पर एसपी डी मनजीत सिंह, डीएसपी बलजिंदर सिंह व डीएसपी राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और धरना पर बैठे लोगों को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। लेकिन पीड़ित परिवार ने कहा जब आरोपी पकड़े जाएंगे तभी ही उक्त नौजवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा। नहीं तो धरना जारी रहेगा।