फिरोजपुर के गांव बजीदपुर के श्मशान घाट से नशेड़ियों ने कटी हुई लकड़ी चोरी कर ली। यही नहीं वहां से पानी वाली मोटर को भी चुराने का प्रयास किया गया। लेकिन कमरे का दरवाजा न खुलने पर दीवार को तोड़ने का प्रयास करते रहे। श्मशान घाट के सेवादारों का कहना है कि पहले सफेदे के पेड़ चोरी होते थे। यही सिलसिला रहा तो वह लोग भी अपनी जिम्मेदारी से हाथ जोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि पूरे गांव के लोगों को साथ देना चाहिए ताकि नशेड़ियों को चोरी करने से रोका जा सके। आज सभी सेवादार श्मशान घाट की सफाई करने पहुंचे थे तो वहां पर कटी हुई लकड़ी गायब मिली।