मोगा में महिलाओं ने बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया। इस मौके पर शहर के महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और करवा चौथ के पर्व की रस्में निभाईं। त्योहार के अवसर पर कई स्थानों पर महिलाओं ने गिद्दा, गीत-संगीत और मनोरंजक खेलों में भाग लेकर दिन को यादगार बना दिया। कार्यक्रमों में महिलाओं ने एक-दूसरे को उपहारों का आदान-प्रदान किया और पति की लंबी उम्र की कामना की।