फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा: महिला ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 16 Feb 2026 06:47 PM IST

फगवाड़ा के टिब्बी मोहल्ला निवासी महिला ने पति पर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला को घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़िता मीनू ने पति रणविजय पर आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता है और पैसे मांगता रहता है। पति कोई काम धंधा भी नहीं करता और वह खुद काम करके जो पैसा कमाती है उसे भी वह ले लेता है। आज उसने मारपीट कर मीनू का हाथ तोड़ दिया। पीड़िता पुलिस को भी शिकायत कर चुकी है, लेकिन पुलिस ने पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें