फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में शुरू नहीं हुई गेहूं की खरीद, किसानों की बढ़ी चिंता

पंजाब में एक तरफ किसान बेमौसमी बारिश के कारण भारी नुकसान झेल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मंडियों में गेहूं लेकर पहुंचे किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। मंडियों में अभी तक किसी भी खरीद एजेंसी द्वारा गेहूं की खरीद शुरू नहीं की गई है, जिससे किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि वे अपनी फसल मंडियों में लेकर आ तो गए हैं, लेकिन खरीद न होने के कारण उन्हें खुले आसमान के नीचे ही गेहूं रखना पड़ रहा है। ऊपर से मौसम भी लगातार खराब बना हुआ है, जिससे फसल खराब होने का खतरा और बढ़ गया है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण पहले ही फसल को काफी नुकसान हो चुका है, और अब मंडियों में खरीद शुरू न होने से किसानों की चिंता दोगुनी हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें