फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जासूसी के आरोप में पकड़े गए जसबीर सिंह के गांव वाले क्या बोले

पंजाब से जासूसी के आरोप में एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है। मोहाली एसएसओसी ने रूपनगर के गांव महलान निवासी जसबीर सिंह को पकड़ा है। जसबीर सिंह का गांव में एक साल से घर बन रहा है। इसी घर में जसबीर सिंह अपनी पत्नी तथा अपने बच्चे के साथ रहता है। अब इस घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं है। वहीं इस गांव के सरपंच इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि जसबीर सिंह काफी अच्छा इंसान है। उसका किसी के साथ कोई झगड़ा या विवाद नहीं है। वह ऐसी किसी गतिविधि में शामिल नहीं लगता। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे जसबीर सिंह पर कोई गलत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें