शनिवार सुबह से मोगा में मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के चलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिसके चलते मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में भी गिरावट महसूस की जा रही है। मौसम के बदले मिजाज से लोगों ने राहत की सांस ली है।