पंजाब में पिछले 2-3 दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे मोगा में अचानक मौसम बदल गया। तेज बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलने लगीं, जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश से जहां किसानों को लाभ हो रहा है, वहीं लोगों को भी बड़ी राहत मिली है।