फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में भारी बरसात से निचले क्षेत्रों में जलभराव

पंजाब के कपूरथला में आज मानसून की पहली बारिश ने दस्तक दी है। वीरवार सुबह 11 बजे से मूसलाधार बारिश हो रही है जिससे तापमान में भी 5 डिग्री तक गिरावट आई है। मूसलाधार बारिश से कई निचले क्षेत्रों में जलभराव भी हुआ है। बारिश से छाए काले बादलों से अंधेरा सा छा गया। कई क्षेत्रों में 1 से 2 फीट तक पानी जमा हो गया है और लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों की छतों से पानी भी टपकने लगा है। शहर के कोटू चौक, सत्यनारायण मंदिर के नजदीक, माल रोड और कचहरी चौक के आसपास, जामा मस्जिद कॉम्प्लेक्स मार्केट के अलावा कई निचले क्षेत्रों में पानी भर गया। नगर निगम का ड्रेन सिस्टम पूरी तरह से असफल दिख रहा है। बारिश से तापमान में 5 से 6 डिग्री तक गिरावट आ गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें