शिरोमणि अकाली दल (ब) के फगवाड़ा विधानसभा हलका शहरी इंचार्ज रणजीत सिंह खुराना और ग्रामीण हलका इंचार्ज राजिंदर सिंह चंदी ने जिला परिषद चुनाव में फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की कुल 2 में से 1 और ब्लॉक समितियों में 1 आजाद उम्मीदवार सहित 5 समितियों में पार्टी उम्मीदवारों को मिली जीत को शानदार प्रदर्शन बताया है। उन्होंने सभी वोटरों और समर्थकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के जुल्म और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के बावजूद शिरोमणि अकाली दल (ब) का यह प्रदर्शन शानदार है। खुराना और चंदी ने कहा कि चुनाव नतीजों से पता चलता है कि शिरोमणि अकाली दल को न केवल फगवाड़ा बल्कि पूरे पंजाब के गांवों में भारी समर्थन मिला है। क्योंकि लोग आम आदमी पार्टी की अब तक की कारगुजारी से नाखुश हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ शिरोमणि अकाली दल (ब) ही पंजाब का भला कर सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब महसूस कर रहे हैं कि गुरुओं की धरती पंजाब को फिर से विकास के रास्ते पर लाने के लिए शिरोमणि अकाली दल का सत्ता में आना बहुत जरूरी है। चुनाव नतीजों के बाद सुखबीर सिंह बादल का कद और बढ़ गया है और वोटरों ने साफ कर दिया है कि पंजाब के लोगों ने 2027 में पंजाब की सत्ता शिरोमणि अकाली दल (ब) को सौंपने का मन बना लिया है।