पंजाब में चिट्टे का कहर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। आए दिन नशे के कारण युवाओं की मौत के मामले सामने आ रहे हैं, वहीं नशे से जुड़ी कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब मोगा के गांव सिंघांवाला से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने कथित तौर पर नशा सप्लाई करने आए दो युवकों को पकड़ लिया दो मौके से फरार हो गया उनके पास से चिट्टे की कई पुड़ियां बरामद की हे। जानकारी के अनुसार, गांव में 4 युवक कथित तौर पर चिट्टा सप्लाई करने पहुंचे थे और आपस में बहस बाजी कर रहे थे । जब एक नौजवान उनका विरोध किया तो नौजवान को तेज धार हथियार से हमला करने की कसीस किया । इसके बाद गांव के और लोग मौके पर पहुंच गए। खुद को घिरा देखकर 4 युवक अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों 2 को पकड़ लिया दो भाग गए इस दौरान उनके दोनों के पास से चिट्टे की पुड़ियां बरामद की गईं। इस मामले से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में किसान नेता एक युवक से नशे के इंजेक्शन लगाने और नशे की सप्लाई को लेकर पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं। पूछताछ के दौरान नशा करने वाले युवकों ने कथित तौर पर बताया कि फोन करने पर सप्लायर उनके पास चिट्टा पहुंचा जाते हैं। गांव में कोई पंजाब सरकार के बनाए गए VDC (विलेज डिफेंस कमेटी) का कोई मेंबर नहीं हे, गांव के लोगो की और से नशा मुक्ति कमिटी के नौजवानों ने अपने जान को झोंके के डाल कर अपने गांव को नशे से बचाने की कशिश कर रहे। पुलिस ने दो नौजवान को पकड़ कर उनके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की हे। दोनों के के खिलाफ एनडीपीएस के अधीन मामला दर्ज कर लिया हे।