फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममदोट में ग्रामीण बाढ़ से हो गए बर्बाद

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 31 Aug 2025 12:08 PM IST

फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट के कई गांव सतलुज में आई बाढ़ के चलते डूब गए हैं। किसानों की धान की फसल, अरबी की फसल, मिर्च की फसल, तोरी की फसल व अन्य फसलें पानी में बह गई हैं। ग्रामीण गुरदीप सिंह का कहना है कि हजारों एकड़ जमीन में लगी फैसलें बाढ़ के पानी में डूब गई है। उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं ग्रामीण काला सिंह वासी गांव सेठावाला का कहना है कि उनकी फसलें व ट्यूबवेल सब पानी में डूब गए हैं। धान की खड़ी फसल भी डूब चुकी है। काला सिंह का कहना है कि वर्ष 2023 में आई बाढ़ का मुआवजा भी उन्हें पूरा नहीं मिला था। मुआवजा बांटने वाले ही उनका आधा पैसा खा गए थे। उनकी सरकार से मांग है कि मुआवजा सीधा उन्हें दिया जाए। एजेंटों के जरिए मुआवजा ना दिया जाए। एक एकड़ का लगभग 50000 रुपये मुआवजा दिया जाए। लाखों रुपये की उनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें