फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाय में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, एक कर्मचारी घायल

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय के गांव झूगे झिलिया में एक मामले में उस समय तनाव पैदा हो गया, जब पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गांव ईसा पांच गराईं पहुंची। जानकारी के अनुसार 09 मई को सतनाम सिंह पुत्र करतार सिंह अपनी शादी के समारोह के लिए जवाहर सिंह वाला जा रहे थे, तभी रास्ते में जगदीश सिंह पुत्र कक्का सिंह ने जुगाड़ू मोटरसाइकिल रेहड़ी से टक्कर मार दी। इस हादसे में सतनाम सिंह और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस जगदीश सिंह को गिरफ्तार करने के लिए गांव ईसा पांच गराईं में छापेमारी करने पहुंची। इस दौरान गांव के कई लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस टीम के साथ झगड़ा करने लगे। इस घटना में पुलिस कर्मचारी सुनील कुमार घायल हो गया और उसकी वर्दी भी फाड़ दी गई। घायल पुलिस कर्मी को तुरंत सरकारी अस्पताल गुरु हर सहाय में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें