डलहाैजी रोड पर शुक्रवार देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की माैत हो गई। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय योगेश निवासी ढांगू और 20 वर्षीय मनुभव निवासी सुजानपुर के रूप में हुई है। कार चालक की पहचान पठानकोट के ईसा नगर निवासी रोनक के रूप में हुई है। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि हादसा कार चालक की गलती से हुआ है। पुलिस थाना डिवीजन के एएसआई विमल ने बताया कि पुलिस ने कार चालक को भी काबू कर लिया है। जांच में सामने आया है कि कार चालक नशे की हालत में था। मनुभव डलहौजी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता था। रेस्टोरेंट के काम से वह अपने साथी योगेश कुमार के साथ बाइक पर जा रहा था। डलहौजी रोड पर हादसा हाे गया। पुलिस ने रोनक के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया है।