फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीतवाल ओवरब्रिज के ऊपर स्कॉर्पियो की टक्कर से अनियंत्रित क्रेटा कार सड़क पर पलटी, दो लोग घायल

मोगा-लुधियाना हाईवे पर स्थित अजीतवाल ओवरब्रिज पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, लुधियाना की ओर से मोगा की दिशा में आ रही एक क्रेटा कार को पीछे से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रेटा कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई। इस हादसे में क्रेटा कार में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अजीतवाल थाना प्रभारी राज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि हाईवे पर गाड़ी चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। तेज रफ्तार और लापरवाही अक्सर ऐसे गंभीर हादसों का कारण बनती है। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय अपने परिवार और बच्चों के बारे में जरूर सोचें, जो घर पर आपकी सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे होते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें