फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला के शालीमार बाग के पास नाथों के डेरे की जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

कपूरथला में शालीमार बाग के नजदीक स्थित नाथों के डेरे की जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामले को लेकर इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार नाथों के डेरे के मुखी की मृत्यु के बाद उनके सेवकों द्वारा उन्हें डेरे की जमीन पर ही समाधि देने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान एक निजी कॉलेज की ओर से उक्त जमीन पर अपना अधिकार जताया गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद पैदा हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी डॉक्टर शीतल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनी और दोनों को जमीन के मालिकाना हक से संबंधित दस्तावेज पेश करने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि इस जमीन को लेकर मामला पहले से ही अदालत में विचाराधीन है। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और दोनों पक्षों को कानूनी प्रक्रिया के तहत अपने दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें