फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में एक नाबालिग समेत दो नशा तस्कर काबू

कपूरथला की सब डिवीजन भुलत्थ के थाना ढिलवां और थाना बेगोवाल पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक नाबालिक सहित दो नशा तस्करों को काबू किया है। जिनके पास से आधा किलो हैरोइन तथा 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। हालांकि एक नशा तस्कर आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इसकी पुष्टि डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने करते हुए बताया कि दोनों मामलों में अलग अलग थानों में FIR दर्ज कर काबू किए गए नशा तस्करो से सप्लाई चैन बारे पूछताछ की जा रही है। बता दे कि कपूरथला पुलिस ने अपराधिक तत्वों और नशा तस्करो के खिलाफ चलाई गई मुहीम के दौरान थाना ढिलवां पुलिस के ASI लखविंदर, एएसआई परमजीत सिंह ने साथी कर्मचारियों के साथ देर रात हाईटेक नाका ढिलवां पर नाकाबंदी कर वाहलों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अमृतसर की तरफ से आ रही एक पलेटीना बाइक (PB-02-EF-0774) पर दो युवको को रुकने का इशारा किया तो अँधेरे का फायदा उठाकर बाइक के पीछे बैठा युवक बाइक से उतर कर फरार हो गया। जब्कि पुलिस कर्मिओ ने बाइक सवार को काबू कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें