फिरोजपुर पुलिस ने पाकिस्तान से आने वाली ग्लॉक पिस्तौल व अन्य विदेशी पिस्तौलोंँ व कारतूस संग दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त दोनों आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि थाना जीरा पुलिस की टीम फिरोजपुर-जीरा रोड पर गश्त कर रही थी। मुखबिर ने इत्तलाह दी कि आरोपी विदेशी पिस्तौलें व कारतूस सप्लाई करता है। उक्त आरोपी बाइक पर सवार होकर यहां सप्लाई करने आया है। गांव फेरोके में बंद पड़े पेट्रोल पंप पर खड़ा हुआ है और ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर आरोपी को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक ग्लॉक पिस्तौल, एक मैगजीन, दो कारतूस, तीस बोर का एक पिस्तौल, एक मैगजीन, आठ कारतूस और एक विदेशी पिस्तौल विद मैगजीन बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जसविंदर सिंह वासी लक्खा सिंह वाला हिठाड़ (ममदोट) के रूप में हुई है। इसी तरह पुलिस ने आरोपी सागर वासी गोलबाग फिरोजपुर शहर को गिरफ्तार किया है, तलाशी दौरान.30 बोर के तीन पिस्तौलें, तीन मैगजीन व पांच कारतूस बरामद हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि सागर पर पहले एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं।