फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में दिल्ली नंबर की कार में 4 देसी पिस्तौल, 6 जिंदा राउंड के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मोगा सीआईए स्टाफ ने 4 देसी पिस्तौल, 6 जिंदा राउंड और कार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुख अमृतपाल सिंह रंधावा ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त करते समय बस अड्डा मोहिना, मेन हाईवे मोगा-लुधियाना पर मौजूद थी, तभी सूचना मिली कि दो व्यक्ति मनतार सिंह उर्फ गोपी निवासी मुगलू पत्ती, बाघापुराणा और बूटा सिंह निवासी अजीत नगर, मोगा अवैध हथियारों सहित दिल्ली नंबर की सियाज कार में चुगावा–कपूरा लिंक रोड के पास सुआ पुल पर किसी का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपियों को कार सहित काबू कर लिया। तलाशी दौरान उनके कब्जे से कुल 4 देसी पिस्तौल 32 बोर, मैगज़ीन तथा 6 जिंदा राउंड बरामद हुए। दोनों आरोपी पर थाना मेहिना में आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें