फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैनीवाला बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था के चलते रोका ट्रैफिक, लोगों को हुई परेशानी

हुसैनीवाला बॉर्डर स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की समाधि पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के श्रद्धांजलि समारोह के चलते शनिवार को लोगों को करीब ढाई घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिस ने सैकड़ों लोगों को रास्ते में रोक दिया। इस दौरान एक बीमार महिला ने आरोप लगाया कि उसे चक्कर आ रहे थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे शहर के अस्पताल तक जाने की अनुमति नहीं दी। महिला काफी देर तक पुलिस से रास्ता देने की गुहार लगाती रही। वहीं, कई लोगों ने बताया कि उन्हें ट्रेन पकड़नी थी, जबकि कुछ लोग जरूरी काम से शहर की ओर जा रहे थे। लोगों का कहना था कि उन्हें घंटों सड़क पर खड़े रहने के लिए मजबूर किया गया जिसको लेकर लोगों ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें