फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद में जीएसटी रेड पर बोले कारोबारी, विधायक पर लगाए राजनीतिक दबाव के आरोप

Nivedita Updated Sat, 04 Jul 2026 01:36 PM IST

जलालाबाद के डीएवी कॉलेज रोड स्थित कर्ण इंटरप्राइजेज पर पड़ी जीएसटी रेड के बाद दुकान मालिक कर्ण गुंबर का बयान सामने आया है। कर्ण ने कहा कि उनका परिवार नगर कौंसिल चुनाव में वार्ड नंबर 5 से शिरोमणि अकाली दल (बादल) की प्रत्याशी शशि बाला अनेजा का समर्थन कर रहा है और इसी कारण पिछले कुछ दिनों से उन्हें समर्थन वापस लेने की धमकियां मिल रही थीं। वहीं प्रत्याशी के पति व शिरोमणि अकाली दल (बादल) के देहाती जिला अध्यक्ष अशोक अनेजा ने आरोप लगाया कि रेड के पीछे हलका विधायक की साजिश है। उन्होंने कहा कि वार्ड में संभावित हार को देखते हुए उनके समर्थकों को डराने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, रेड के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष काका कंबोज और व्यापार मंडल जलालाबाद के अध्यक्ष बब्बू डोडा के बीच तीखी बहस भी हुई। कंबोज द्वारा उन्हें आम आदमी पार्टी का अध्यक्ष कहने पर डोडा ने कहा कि वह व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं और जरूरत पड़ने पर हर व्यापारी के साथ खड़े रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें