फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में डेढ़ किलो हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

फिरोजपुर पुलिस ने एक किलो 523 ग्राम हेरोइन संग तीन तस्कर काबू किए हैं। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के रखड़ी रोड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक किलो 13 ग्राम हेरोइन , तीन मोबाइल व एक बाइक बरामद हुई है। ये लोग हेरोइन बेचने का काम करते थे। एसएसपी ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने पांच किलो हेरोइन और 29 लाख रुपये की ड्रग्स मनी संग दो आरोपी काबू किए थे। उनसे पूछताछ दौरान उक्त आरोपियों के बारे में पता चला था तो पुलिस ने इन्हें रखड़ी रोड के पास से हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लव वासी बगदादी गेट, शिवा वासी जनता प्रीत नगर व प्रगट वासी जनता प्रीत नगर के तौर पर हुई है। बीएसएफ ने बीओपी जगदीश के पास गांव हबीब वाला के खेतों में सर्च अभियान के दौरान हेरोइन का पैकेट मिला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें