फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में दो किलो हेरोइन, नशीली गोलियां व आठ लाख तीस हजार रुपये की ड्रग्स मनी संग तीन तस्कर काबू

निवेदिता वर्मा Updated Sat, 31 May 2025 02:54 PM IST

फिरोजपुर सीआईए व थाना घल्लखुर्द पुलिस ने दो किलो 164 ग्राम हेरोइन, नशीली गोलियां व आठ लाख तीस हजार रुपये ड्रग्स मनी संग तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो पाकिस्तानी तस्करों से मोबाइल पर संपर्क साध ड्रोन के माध्यम हेरोइन की खेप मंगवाते थे। पुलिस ने उक्त तीनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम गांव दुलचीके से गांव कमाले वाला के पास गश्त कर रही थी कि मुखबिर ने इत्तलाह दी कि आरोपी पाकिस्तानी तस्करों से मोबाइल पर संपर्क साध कर ड्रोन के माध्यम हेरोइन की खेप मंगवाता है। मंगवाई हुई हेरोइन की डिलीवरी देने शहर जा रहा है। सीआईए स्टाफ की टीम ने गांव कमाले वाला के पास नाकाबंदी कर आरोपी राजविंदर सिंह वासी किलचे को काबू किया । तलाशी लेने पर इसके पास से एक किलो 102 ग्राम हेरोइन की खेप बरामद हुई है। थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि थाना घल्लखुर्द पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी हरप्रीत सिंह वासी निहाला किलचा को दाना मंडी के पास काबू किया। ये यहां हेरोइन की खेप के साथ खड़ा ग्राहक का इंतजार कर रहा था। तलाशी लेने पर इसके पास से एक किलो 62 ग्राम हेरोइन की खेप बरामद हुई है। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा जीरा पुलिस ने संदीप कुमार को नशीली गोलियों संग काबू किया है। इसके पास से सात लाख रुपये की ड्रग्स मनी बरामद हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें