पंजाब के बठिंडा में भीषण हादसा हुआ है। बठिंडा में शुक्रवार देर शाम एक बेकाबू ट्राले ने राह चलते तीन लोगों को कुचल दिया, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक युवक शामिल है। बठिंडा डबवाली रोड पर गियानी जैल सिंह कॉलेज के पास यह हादसा हुआ है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद आरोपी ट्राला चालक को काबू कर लिया है। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी है। वहीं मृतकों की पहचान की जा रही है।