फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में 400 ग्राम हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

मोगा पुलिस ने आई20 कार में सवार तीन नशा तस्करों को 400 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। डीएसपी (डी) सुखआमृतपाल सिंह रंधावा ने बताया कि उन्हें खास मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति कार में नशा लेकर मोगा धर्मकोट रोड की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने नाका लगाकर उक्त कार को रोका और तलाशी के दौरान कार से 400 ग्राम हेरोइन बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ बिंदा निवासी मोगा, जर्नैल सिंह उर्फ जेला निवासी फिरोजपुर और आकाशदीप सिंह निवासी बेद जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें