फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में पुलिस मुलाजिम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

थाना सुजानपुर की पुलिस ने कुछ दिन पहले पठानकोट-जेएंडके नेशनल हाइवे स्थित डाउन-टाउन रेस्टोरेंट के सामने गुंडागर्दी करने वाले पांच में से तीन हमलावरों को दबोच लिया गया है। एक आरोपी युवराज निवासी सुजानपुर को पुलिस ने पहले दबोच लिया और बाकी दो आरोपियों को पुलिस ने वीरवार शाम पांच बजे काबू किया है। बाकी फरार दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। एसएचओ मोहित टॉक ने बताया कि सोमवार रात को डाउन टाउन रेस्टोरेंट के बाहर पार्किंग को लेकर एसएसपी कार्यालय पठानकोट में तैनात युवक पवन निवासी तारागढ़ को बहसबाजी के बाद हथियार से हमला करके घायल कर दिया था। पुलिस के आने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने पीड़ित पवन के बयान पर कुल पांच हमलावरों पर केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें