शहर के गोपी नगर इलाके में रविवार देर रात चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ली। घटना का पता सोमवार सुबह दुकान मालिक के पहुंचने पर चला। जानकारी के अनुसार, चोर दुकान से बीड़ी, सिगरेट सहित अन्य सामान और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी के कारण दुकानदार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित दुकानदार ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।