फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटा सोते रह गए और चोर सोना नकदी ले उड़े, कपूरथला की घटना

थाना ढिलवां के अंतर्गत गांव भंडाल बेट के अड्डे पर स्थित एक घर में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर से सोने के आभूषण, लैपटॉप, मोबाइल फोन और करीब 50 से 55 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने घर में खड़ी कार को चोरी करने की भी कोशिश की, लेकिन शोर मचने पर मौके से भाग निकले। घर की निवासी तीर्थ कौर पत्नी सुरिंदर सिंह ने बताया कि रात के समय अज्ञात व्यक्ति घर में दाखिल हुए और वहां रखा कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी किए गए सामान में सोने की दो अंगूठियां, एक जोड़ी कांटे, एक लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन और करीब 50-55 हजार रुपये की नकदी शामिल है। उसने बताया कि उसने बेटे की शादी के लिए सोने आभूषण बनवा कर रखे हुए थे, जो चोर चुरा कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर में खड़ी कार को भी चोरी करने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ आवाज सुनाई देने पर परिवार के सदस्यों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर चोर मौके से भाग गए और जाते समय कार की चाबी बाहर फेंक गए। घटना की सूचना थाना ढिलवां पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें