नडाला थाने में पुलिस कर्मियों की कमी के कारण क्षेत्र में चोरी व डकैती जैसी घटनाएं बढ़ गई हैं। चोरों ने रात के समय नडाला के खखान स्ट्रीट स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर से कीमती सामान चुरा लिया और मौके से फरार हो गए। मकान मालिक दलबीर सिंह ने बताया कि उक्त गली में हमारे दो मकान हैं। रात को हम गली में बने दूसरे मकान में सोते हैं। सुबह आया तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर के कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। घर से स्कूटर, इन्वर्टर-बैटरी, बिस्तर के अंदर पड़ा नया एलसीडी और लैपटॉप गायब था। उन्होंने बताया कि चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी।