श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को पूरी दुनिया में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बनारस (काशी) से निकली पवित्र कलश यात्रा आज मोगा शहर पहुंची। मोगा पहुंचने पर शहर की विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कलश यात्रा के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. हरजोत कमल ने भी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए शहरवासियों से अपील की कि वे इस पावन धार्मिक समागम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालु भक्ति भाव से कलश शोभा यात्रा में शामिल होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।