फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाए में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने आइस क्रीम के सैंपल भरे

Nivedita Updated Sat, 22 Aug 2026 03:06 PM IST

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय में फूड सेफ्टी विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी नंबर PB-29-AH-1956 को रोका गया, जिसमें बड़ी मात्रा में आइसक्रीम पाई गई। इस आइसक्रीम का सैंपल भरकर जांच के लिए भेजा गया। बातचीत के दौरान फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव ने कहा कि त्योहारों के दौरान लोगों की सेहत के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि कोई भी व्यक्ति या दुकानदार मिलावटी या नकली खाद्य पदार्थ बेचता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि राजस्थान से नकली खोया आने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के लिए टीमें गठित की गईं। इसी कार्रवाई के तहत उक्त पिकअप गाड़ी को रोका गया, जिसमें मौजूद आइसक्रीम पर कोई निर्धारित तिथि (एक्सपायरी/मैन्युफैक्चरिंग डेट) दर्ज नहीं थी। सैंपल को लैबोरेटरी जांच के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें