फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा में फूड सेफ्टी विभाग ने एक चिप्स बनाने वाली फैक्ट्री पर मारा छापा

फूड सेफ्टी विभाग ने जीरा में चिप्स बनाने वाली एक फैक्टरी पर दबिश दी। जांच के दौरान फैक्टरी में साफ-सफाई की गंभीर कमियां पाई गईं। विभाग की टीम ने मौके पर ही 350 किलो खराब चिप्स और 40 किलो कीड़ों वाली कस्तूरी मेथी नष्ट करवा दी। फूड सेफ्टी विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि फैक्टरी की जांच के दौरान करीब 350 किलो चिप्स मिले, जो गंदे, सड़े हुए और बदबूदार थे। इन चिप्स में रंग भी मिला हुआ था और कीड़े रेंगते पाए गए। इन्हें नष्ट करवा दिया गया। इसके अलावा जांच के दौरान करीब 40 किलो कस्तूरी मेथी भी मिली, जिसमें सुंडियां और अन्य कीड़े मौजूद थे। विभाग ने इसे भी मौके पर नष्ट करवा दिया। जांच में फैक्टरी के अंदर गंदगी और स्वच्छता मानकों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई। इस पर संबंधित फूड बिजनेस ऑपरेटर के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत चालान और विभागीय कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह फैक्टरी सेठी पवन सेठी के नाम पर चल रही थी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों को फैक्टरियों, गोदामों और दुकानों में साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य पदार्थों को गंदगी और कीड़ों से सुरक्षित रखने की अपील की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें