फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में सिविल सर्जन ने सिविल अस्पताल का किया दौरा

फिरोजपुर सिविल सर्जन डॉ. राजीव पराशर ने आज सिविल अस्पताल फिरोजपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों का हाल जाना और अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, ओपीडीओटी, ओटी समेत अलग-अलग वार्डों का भी दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें जल्द समाधान का भरोसा दिया। सिविल सर्जन ने कहा कि वे लगातार सेहत केंद्र का दौरा करके ज्यादा से ज्यादा सुधार करवाएंगे और मरीजों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें