एक महिना पहले हुई थी मौत,भारत सरकार ने आदा किया मुकेश की डैडबॉडी भारत लाने का खर्च नंगल,२७ अक्तूबर(अशोक चोपड़ा):रोजगार व परिवार उज्जवल भविष्य के लिए अमीनिया गए मुकेश कुमार निवासी झौला बस्ती( नंगल)की मौत के उपरांत भारत सरकार के सहयोग से डैडबॉडी भारत व भारत से उसके गांव पंहुची यहां आज नम आंखों से विधिवत तौर पर उनका अन्तिम संस्कार किया गया। इस बारे में जानकारी देते मुकेश के मामा जनक चंद ने कहा की तीन वर्ष पहले मुकेश कुमार अमीनिया रोजगार के लिए गया था यहां २४ नबंवर को अचानक सेहत बिगडऩे से उसकी मौत हो गई वहां की सरकार ने भारतीय दुतावास से सम्पर्क किया और दुतावास ने इस दुखद खबर की जानकारी परिवार को देते हुए कहा कि अगर आप डैडबॉडी लेना चाहते है तो डैडबॉडी को भारत भेजने तक के पूरे खर्च लगभग चार हजार डालर(भारतीय करंसी के हिाब से ४.५० लाख के करीब) आपकों उठाने पड़ेगे।लेकिन परिवार गरीब था और इतनस खर्च उठाने में आस्मर्थ था तब गांव वालों ने अपने स्तर पर पैसे इकठे करने शुरू किए लेकिन इसते पैसे जमा ना होते देख ब्राहमण सभा जिला रूपनगर के अध्यक्ष ररमन शर्मा ने पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा से सम्पर्क किया तो उनके प्रयासों से भारत सरकार ने पांच दिनों में ही अपने खर्च पर डैड बॉडी भारत लाने को सहमति दी और आज मुकेश की डैडबॉडी उनके गांव पंहुची यहां मुकेश का अन्तिम संस्कार कर दिया गया और मुकेश के लगभग ६ वर्षीय बेटे से मुखअग्रि दी।उन्होने बताया कि आज केे दिन ही मुकेश ने भारत आना था।बता दें कि मुकेश अपने पीछे एक बेटे,दो बेटिया व पत्नी छोड़ गया।